Home ट्रेंडिंगकांदिवली में उमड़ा गणेशभक्ति का सैलाब, ढोल- ताशों के बीच चारकोप के राजा का भव्य आगमन

कांदिवली में उमड़ा गणेशभक्ति का सैलाब, ढोल- ताशों के बीच चारकोप के राजा का भव्य आगमन

by Real Khabren
0 comments
कांदिवली में उमड़ा गणेशभक्ति का सैलाब,

मुंबई के कांदिवली स्थित चारकोप इलाके में आज गणेशभक्ति अपने चरम पर नजर आई, जब श्रद्धा और उल्लास के साथ चारकोप के राजा का भव्य आगमन हुआ। सुबह से ही पूरे इलाके में उत्सव का माहौल था। ढोल ताशों की गूंज, गुलाल की बौछार और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से चारकोप की गलियां भक्तिमय हो उठीं।


चारकोप के राजा को मुंबई के सबसे प्रसिद्ध सार्वजनिक गणपति मंडलों में विशेष स्थान प्राप्त है। हर वर्ष उनके आगमन को देखने और दर्शन के लिए हजारों गणेशभक्त उमड़ते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी बप्पा के स्वागत में एक साथ नजर आए।

खास बात यह रही कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर जहां शहर में सियासी सरगर्मी तेज है, वहीं चारकोप में आज राजनीति पूरी तरह पीछे छूटती दिखाई दी। भक्तों ने सभी मतभेद भुलाकर सिर्फ आस्था और भक्ति को प्राथमिकता दी और बप्पा के आगमन का आनंद लिया।

चारकोप इलाके में सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे उत्सव शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। चारों ओर रोशनी, सजावट और भक्तों का उत्साह इस बात का प्रमाण था कि गणेशोत्सव मुंबई की आत्मा है।

चारकोप के राजा के आगमन के साथ ही कांदिवली में गणेशोत्सव का उल्लास अपने पूरे रंग में दिखाई देने लगा है, और आने वाले दिनों में यह भक्तिभाव और उत्सव का माहौल और भी भव्य रूप लेने वाला है।

You may also like

Leave a Comment