Home राज्यउत्तराखंडकेदारनाथ-बद्रीनाथ जाने वाले ध्यान दें! मोबाइल से 2 मिनट में होगा रजिस्ट्रेशन; ये है whatsapp वाला सीक्रेट नंबर

केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने वाले ध्यान दें! मोबाइल से 2 मिनट में होगा रजिस्ट्रेशन; ये है whatsapp वाला सीक्रेट नंबर

0 comments

देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अगर आप भी इस साल पवित्र धामों के दर्शन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को फॉलो करें.

स्टेप 1. सबसे पहले आप उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2. इसके बाद Register/Sign Up पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अब डिटेल भरने के बाद OTP से अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करें.
स्टेप 4. लॉगिन कर Add/Register for Yatra पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 5. अब अपना कोई पहचान पत्र अपलोड करें.
स्टेप 6. सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप या QR कोड डाउनलोड कर लें.

व्हाट्सऐप से भी हो सकता है रजिस्ट्रेशन

टेक्नोलॉजी को और आसान बनाने के लिए व्हाट्सऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है. इसके लिए आपको +91-8394833833 सेव कर उस पर ‘yatra’ लिखकर मैसेज भेजना होगा. अब सामने से आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे (जैसे आपका नाम, उम्र, कितने लोग हैं और कब जाना चाहते हैं). जैसे ही आप सभी जानकारी के साथ पहचान पत्र अपलोड करते हैं, प्रक्रिया पूरी हो जाती है. अब आपको WhatsApp पर ही Yatra Registration Letter मिल जाएगा. इसे डाउनलोड करके जो लोग मोबाइल ऐप इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उनके लिए भी सरकार खास फीचर दे रही है. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर उस पर अपना अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद ‘New Registration’ पर क्लिक करते ही आपके सामने यात्रा की तारीखें और धामों के नाम आ जाएंगे. अब यहां से आप अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं. सभी जानकारी सबमिट करने के बाद आपको एक QR Code मिलेगा. यात्रा के दौरान एंट्री पॉइंट्स पर इसे स्कैन करना जरूरी होगा.

चारधाम यात्रा के लिए इन तारीखों का रखें ख्याल

अगर आप चारधाम यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको इन तिथियों का ध्यान रखना होगा. इसमें सबसे पहली तारीख 19 अप्रैल है, जिस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. दूसरी तारीख 22 अप्रैल है, जिस दिन केदारनाथ धाम के कपाट लोगों के लिए खुलेंगे. यह धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है. तीसरी तारीख 23 अप्रैल है. इस दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. यह धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में है.

You may also like

Leave a Comment