Home वेब स्टोरीजगैस सिलेंडर की किल्लत बनी जानलेवा, लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत; प्रकाश आंबेडकर का सरकार पर हमला

गैस सिलेंडर की किल्लत बनी जानलेवा, लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत; प्रकाश आंबेडकर का सरकार पर हमला

by Suhani Sharma
0 comments
गैस सिलेंडर की किल्लत बनी जानलेवा,

अकोला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर की भारी कमी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। वंचित बहुजन आघाड़ी के पूर्व सरपंच शंकरराव सिरसाठ आज सुबह करीब 9 बजे से गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। लंबी इंतजार के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें चक्कर आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गॅस सिलेंडर तुटवड्याचा पहिला बळी, वंचितच्या सरपंचाचा मृत्यू, प्रकाश आंबेडकर  संतापले | महाराष्ट्र बातम्या - News18 Marathi


इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
वहीं, वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार की योजना और तैयारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कमी की पहले से जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सही योजना बनाई जाती, तो एक व्यक्ति की जान नहीं जाती। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।
फिलहाल, इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और नागरिकों ने गैस सप्लाई को लेकर तुरंत सुधार की मांग की

भारत में LPG संकट: अब 14.2 किलो के सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस

You may also like

Leave a Comment