Home देशछत्रपति संभाजीनगर में AIMIM की जीत का जश्न बना विवाद, इम्तियाज जलील की महफिल में उड़ाए गए नोट

छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM की जीत का जश्न बना विवाद, इम्तियाज जलील की महफिल में उड़ाए गए नोट

by Real Khabren
0 comments
छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM की जीत

छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम चुनाव में AIMIM की जीत के बाद मनाया गया जश्न अब विवादों में घिर गया है। पार्टी के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील द्वारा आयोजित जश्न की महफिल में खुलेआम पैसों की उड़ान के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि इस कार्यक्रम में इम्तियाज जलील के साथ नवनिर्वाचित नगरसेवकों पर भी नोट उड़ाए गए, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहर में AIMIM के 30 नगरसेवक चुने जाने के बाद समर्थकों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी दौरान मंच और मैफिल के बीच नोटों की बारिश होती दिखी।

कार्यक्रम में लगाए गए नारों और शक्ति प्रदर्शन ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

जश्न के दौरान इम्तियाज जलील ने समर्थकों को संबोधित करते हुए संभाजीनगर में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया और इसे राजनीतिक मजबूती का प्रतीक बताया। हालांकि, पैसों की उड़ान की तस्वीरें सामने आने के बाद आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब शहर में विकास, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे मौजूद हैं, तब इस तरह का प्रदर्शन गलत संदेश देता है।

यह पहला मौका नहीं है जब इम्तियाज जलील पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले भी चुनावी जीत या सार्वजनिक कार्यक्रमों में पैसों की उड़ान को लेकर उनकी आलोचना होती रही है। फिलहाल इस मामले पर प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सियासी गलियारों में इस जश्न को लेकर बहस तेज हो गई है।

You may also like

Leave a Comment