Home स्पोर्ट्सक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जय शाह, ट्रॉफी के साथ की पूजा-अर्चना

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जय शाह, ट्रॉफी के साथ की पूजा-अर्चना

0 comments
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद

ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की सफलता का जश्न अब आस्था के दरबार तक भी पहुंच गया है। भारत को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान Suryakumar Yadav, मुख्य कोच Gautam Gambhir और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

खास बात यह रही कि मंदिर पहुंचने के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों में टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी भी दिखाई दी। जीत के बाद भगवान हनुमान के चरणों में शीश झुकाकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशासकों ने इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया।

दरअसल, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया और घरेलू मैदान पर खिताब का सफल बचाव करने वाली पहली टीम भी बन गई।

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की अहम पारी खेली और अंत में शिवम दुबे ने तेज 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और फैंस टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment