Home दुनियाड्रोन हमले में मुंबई के मरीन इंजीनियर की मौत, अमेरिकी तेल टैंकर पर थे तैनात

ड्रोन हमले में मुंबई के मरीन इंजीनियर की मौत, अमेरिकी तेल टैंकर पर थे तैनात

0 comments

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। इराक के पास फारस की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले कच्चे तेल के टैंकर Safesea Vishnu पर हुए ड्रोन हमले में मुंबई के कांदिवली (पूर्व) निवासी 50 वर्षीय मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जहाज पर अंडरवॉटर ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और तेल टैंकर में भीषण आग लग गई। उस समय देवनंदन प्रसाद सिंह जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि देवनंदन मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और साल 2019 में अपने परिवार के साथ मुंबई आकर बस गए थे। वह लंबे समय से कार्गो और तेल टैंकर जहाजों पर मरीन इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।
इस हमले के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देवनंदन की बेटी कोमल सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें हमले की खबर मिली, उन्होंने अपने पिता को कई बार फोन और मैसेज किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गई है।
शिपिंग कंपनी के प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं बगदाद स्थित भारतीय दूतावास ने भी घटना की पुष्टि की है और बताया है कि जहाज पर मौजूद 15 अन्य भारतीय क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment