Home ऑटोतकनीकी खराबी से राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया

तकनीकी खराबी से राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया

by Suhani Sharma
0 comments

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी समस्या आ गई, जिसके बाद एहतियातन श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा गया।
पौड़ी पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत को देखते हुए तुरंत आपात लैंडिंग का फैसला लिया गया। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।


इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भी तकनीकी खराबी का मामला सामने आया था। लखनऊ से कौशांबी जाते समय उनके हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया था, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि उस घटना में भी हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
वहीं कुछ समय पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की भी आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। वह भूटान दौरे पर जा रही थीं, लेकिन खराब मौसम और भारी बारिश के कारण उनके विमान को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। मौसम सामान्य होने के बाद ही वह आगे की यात्रा पर रवाना हो सकीं।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने वीआईपी उड़ानों की सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment