Home देशधर्मवीर संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर तुळापुर में श्रद्धांजलि, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दी भावपूर्ण नमन

धर्मवीर संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर तुळापुर में श्रद्धांजलि, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दी भावपूर्ण नमन

0 comments

महाराष्ट्र के पुणे जिले के तुळापुर में आज स्वराज्य रक्षक धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की 337वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने समाधि स्थल पर पहुंचकर संभाजी महाराज को नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।


सुनेत्रा पवार ने श्री क्षेत्र तुळापुर स्थित पवित्र संगम स्थल पर भी दर्शन किए और स्थानीय नागरिकों के साथ आयोजित मुकज्योत पदयात्रा में सहभाग लिया। इस दौरान उन्होंने संभाजी महाराज के राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है।


कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान तुळापुर स्मारक से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
तुळापुर में आज का यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक स्मृति का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ

You may also like

Leave a Comment