Home राजनीतिपणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की सुनामी, 30 में से 27 वार्ड में ऐतिहासिक जीत

पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की सुनामी, 30 में से 27 वार्ड में ऐतिहासिक जीत

by Suhani Sharma
0 comments
पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP

गोवा की राजधानी पणजी में नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने बीजेपी की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है। पणजी नगर निकाय के 30 वार्डों में हुए चुनाव में बीजेपी समर्थित पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 वार्डों पर जीत दर्ज की है। वहीं विपक्ष को महज 3 वार्डों से ही संतोष करना पड़ा।
11 मार्च को हुए इस चुनाव में कुल 69.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बैलेट पेपर के जरिए डाले गए वोटों की गिनती की गई, जिसमें बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने भारी बढ़त बनाते हुए एकतरफा जीत हासिल की।


इस चुनाव को बीजेपी समर्थित गुट और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा था। बीजेपी गठबंधन का नेतृत्व अतानासियो ‘बाबुश’ मोन्सेराटे कर रहे थे, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे।
वहीं विपक्ष की तरफ से गोवा कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय उम्मीदवारों का संयुक्त मोर्चा मैदान में था, जिसका नेतृत्व अमी पंजेकर कर रहे थे। इस मोर्चे में उत्पल पर्रिकर जैसे प्रमुख नेता भी शामिल थे। हालांकि चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि पणजी नगर निकाय में बीजेपी का दबदबा बरकरार है।
बीजेपी की इस बड़ी जीत को आने वाले समय में गोवा की राजनीति के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस नतीजे ने राज्य की राजधानी में पार्टी की मजबूत पकड़ को एक बार फिर मजबूत कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment