Home वेब स्टोरीजफोन कॉल से शुरू हुआ विवाद, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा बवाल; 4 आरोपी गिरफ्तार

फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा बवाल; 4 आरोपी गिरफ्तार

by Suhani Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के थाना सोनहा क्षेत्र में एक मामूली फोन कॉल को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंचने की स्थिति बन गई।
घटना ग्राम बारहकोनी की है, जहां आपसी आरोप-प्रत्यारोप के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया और फौजदारी की नौबत आ गई। हालांकि, समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में ले लिया और एक बड़ी घटना होने से पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


सूचना मिलते ही थाना सोनहा पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुशील कुमार शर्मा (28 वर्ष), कृष्ण कुमार (58 वर्ष), बुधई शर्मा (26 वर्ष) निवासी ग्राम बारहकोनी थाना सोनहा जनपद बस्ती, तथा मोहम्मद अनीश (26 वर्ष) निवासी असनहरी थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय तहसील भानपुर भेज दिया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप के निर्देशन में थाना अध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तारकेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल विनय जायसवाल और हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह शामिल रहे।
थाना अध्यक्ष महेश सिंह की तत्परता से समय रहते बड़ा विवाद टल गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

You may also like

Leave a Comment