Home राज्यमहाराष्ट्रबजट सत्र के बीच मुंबई के विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद परिसर सुरक्षित घोषित

बजट सत्र के बीच मुंबई के विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद परिसर सुरक्षित घोषित

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए दी गई, उस समय यहां राज्य सरकार का बजट सत्र शुरू होने वाला था।
धमकी भरा ई-मेल मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। सूचना मिलते ही बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS), डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे विधान भवन परिसर को घेर लिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र विधान भवन के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया और मीडिया कर्मियों व आम लोगों की एंट्री अस्थायी रूप से रोक दी गई।


इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटों तक परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। तलाशी पूरी होने के बाद पुलिस ने विधान भवन परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया है।


प्राथमिक जांच में इस धमकी को एक शरारतपूर्ण ‘हॉक्स मेल’ यानी अफवाह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने यह धमकी भरा ई-मेल भेजा था। ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधान भवन में सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से विधायकों और अधिकारियों को फिर से परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।

You may also like

Leave a Comment