Home राज्यउत्तर प्रदेशबस्ती में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, माँ-बेटों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

बस्ती में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, माँ-बेटों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

by Suhani Sharma
0 comments
बस्ती में नशे के कारोबार पर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कोतवाली पुलिस ने एक संगठित स्मैक तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार, शिवांश गुप्ता और उनकी मां राजकुमारी देवी शामिल हैं।


यह कार्रवाई एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, एएसपी श्यामकांत के पर्यवेक्षण और सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद की टीम ने आनंद नगर कटरा स्थित दीपक कंप्यूटर्स के पास छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने मौके से 113.06 ग्राम स्मैक और करीब 1 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।


जांच में यह भी सामने आया है कि पूरा परिवार लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था और इलाके में सप्लाई करता था।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए साफ कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं एसपी यशवीर सिंह का सख्त संदेश है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और कानून का शिकंजा आगे भी लगातार कसता रहेगा।

You may also like

Leave a Comment