Home देशभिवंडी के कचहरी पाड़ा फ्रूट मार्केट में भीषण आग, 3-4 दुकानें जलकर खाक

भिवंडी के कचहरी पाड़ा फ्रूट मार्केट में भीषण आग, 3-4 दुकानें जलकर खाक

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के कचहरी पाड़ा इलाके में स्थित फ्रूट मार्केट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मार्केट की करीब 3 से 4 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रूट मार्केट में रखे प्लास्टिक के कैरेट और लकड़ी के बांस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद दुकानदारों और नागरिकों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आग लगने से फ्रूट मार्केट के 3 से 4 गाले यानी दुकानें पूरी तरह जल गईं, जिनमें रखा फल और अन्य सामान भी राख हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर इस आगजनी में व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment