Home देशमुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए ‘मुंबई क्लीन लीग’ की शुरुआत, अक्षय कुमार ने नागरिकों से किया जुड़ने का आह्वान

मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए ‘मुंबई क्लीन लीग’ की शुरुआत, अक्षय कुमार ने नागरिकों से किया जुड़ने का आह्वान

0 comments

मुंबई को साफ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने ‘मुंबई क्लीन लीग’ प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री Akshay Kumar की मौजूदगी में किया गया।


इस मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि मुंबई हर किसी को अपने अंदर समेटने वाला शहर है, इसलिए इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासन के प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।


‘मुंबई क्लीन लीग’ के तहत शहर के अलग-अलग वर्गों जैसे प्रशासनिक विभाग, हाउसिंग सोसायटी, झोपड़पट्टी क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल, रेस्टोरेंट, बाजार, सड़क और पार्क को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक के इनाम रखे गए हैं, जिससे लोगों में प्रतिस्पर्धा के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।


महानगरपालिका प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य मुंबई में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें नागरिक और संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा ले सकती हैं।


प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से न केवल शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि नागरिकों में भी जिम्मेदारी की भावना

You may also like

Leave a Comment