Home वेब स्टोरीजमुंबई में भाजयुमो का “मन की बात जेन नेक्स्ट के साथ” कार्यक्रम, युवाओं को पीएम के विजन से जोड़ा

मुंबई में भाजयुमो का “मन की बात जेन नेक्स्ट के साथ” कार्यक्रम, युवाओं को पीएम के विजन से जोड़ा

by Suhani Sharma
0 comments
मुंबई में भाजयुमो का “मन की

मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो की ओर से आज एक खास और युवा-केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया… “मन की बात–जेन नेक्स्ट के साथ” नाम के इस आयोजन के जरिए 18 से 25 साल के युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से जोड़ने की पहल की गई।


मुंबई के सभी छह जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना… और इसके बाद राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण, इनोवेशन, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा भी की।
इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व और भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह के मार्गदर्शन में किया गया… जिसमें बड़ी संख्या में जेन ज़ी यानी नई पीढ़ी के युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश , मुंबई की महापौर रितु तावड़े, बीएमसी में भाजपा गटनेता गणेश खानकर और भाजपा मुंबई महामंत्री पवन त्रिपाठी समेत कई प्रमुख नेता और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए… साथ ही आत्मनिर्भर भारत और नवाचार जैसे विषयों पर गहन चर्चा भी हुई।
इस मौके पर भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि जेन नेक्स्ट देश की सबसे बड़ी ताकत है… और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में यही युवा पीढ़ी अहम भूमिका निभाएगी… उन्होंने बताया कि इस तरह के नवाचार कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
कुल मिलाकर, “मन की बात जेन नेक्स्ट के साथ” कार्यक्रम के जरिए मुंबई में युवाओं को एक मंच मिला… जहां उन्होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री के विचार सुने… बल्कि देश के भविष्य को लेकर अपनी जिम्मेदारी भी समझी।

You may also like

Leave a Comment