Home मुंबईमुंबई में सपा की दावत-ए-इफ्तार, अखिलेश यादव ने दिया मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम

मुंबई में सपा की दावत-ए-इफ्तार, अखिलेश यादव ने दिया मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम

by Suhani Sharma
0 comments
मुंबई में सपा की दावत-ए-इफ्तार, अखिलेश

मुंबई के इस्लाम जिमखाना में समाजवादी पार्टी की ओर से भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इफ्तार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हिंदुस्तान की असली पहचान उसकी विविधता और भाईचारा है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति हमें सिखाती है कि हम एक-दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसी परंपराएं केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि समाज में मोहब्बत और एकता का संदेश देने का माध्यम हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज के समय में नफरत की राजनीति के बीच ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब ही भारत की असली ताकत है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, प्रसिद्ध धार्मिक गुरु मौलाना खालिद अशरफ, पद्मश्री डॉ. ज़हीर काज़ी, सपा मुंबई प्रदेश कार्याध्यक्ष यूसुफ अबराहनी और कपिल पाटिल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में सौहार्द और भाईचारे को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

You may also like

Leave a Comment