Home राज्यउत्तर प्रदेशविन्ध्य धाम से स्वच्छता की नई पहल, “प्रधान मंत्री स्वच्छता बाजार” से गरीबों को मिलेंगे मुफ्त उत्पाद

विन्ध्य धाम से स्वच्छता की नई पहल, “प्रधान मंत्री स्वच्छता बाजार” से गरीबों को मिलेंगे मुफ्त उत्पाद

0 comments

आस्था की नगरी मिर्जापुर से स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल सामने आई है। माँ विन्ध्यवासिनी धाम से “प्रधान मंत्री स्वच्छता बाजार” नाम की एक अनोखी सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य न सिर्फ स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।


इस पहल का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने किया। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए सेनेटाइज़र, सेनेटरी पैड, टाइल्स क्लीनर और टॉयलेट क्लीनर जैसे उत्पादों को एक संगठित बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।


इस योजना की सबसे खास बात यह है कि स्थानीय व्यापारियों को “स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर” बनाया जा रहा है, जो इन उत्पादों को खरीदकर जरूरतमंद गरीब परिवारों तक निःशुल्क पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इससे एक ओर जहां गरीबों को जरूरी स्वच्छता सामग्री मुफ्त मिलेगी, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के उत्पादों को स्थायी बाजार मिलने से उनकी आय और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।


जिला प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की है और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। समाज के जागरूक लोग और संस्थाएं भी इस मुहिम से जुड़कर इसे जन-आंदोलन का रूप देने में जुटे हैं।

You may also like

Leave a Comment