Home राज्यउत्तर प्रदेशसक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे सीएम मोहन यादव, अड़गड़ानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; धार्मिक स्थलों के विकास का किया ऐलान

सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे सीएम मोहन यादव, अड़गड़ानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; धार्मिक स्थलों के विकास का किया ऐलान

by Suhani Sharma
0 comments

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आश्रम परिसर में बने हेलिपैड पर उतरा, जहां भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।


आश्रम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अड़गड़ानंद महाराज के साथ प्रवचन सभा में भी हिस्सा लिया और आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संत का आशीर्वाद लेकर प्रदेश के कल्याण की कामना की।


प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेष रूप से चित्रकूट, का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर आयुक्त (न्यायिक) डॉ. विश्राम, अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा और जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment