बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। रिलीज के महज़ चार दिनों के भीतर ही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए करीब 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग से ही शानदार प्रदर्शन किया। पेड प्रीव्यू से शुरुआत करते हुए फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि दूसरे दिन मामूली गिरावट के बाद तीसरे और चौथे दिन फिर से जोरदार उछाल देखने को मिला।
भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 450 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 691 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां से करीब 149 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

ईद के मौके पर रिलीज का फायदा फिल्म को भरपूर मिला और सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। फिल्म की दमदार कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और Ranveer Singh की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है।
गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’, साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने करीब 1400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस बार भी फिल्म उसी सफलता को दोहराने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर एक नया इतिहास रचेगी।