Home राज्यउत्तर प्रदेशCM योगी का केजरीवाल पर हमला, बोले- ‘अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश हो रही है’

CM योगी का केजरीवाल पर हमला, बोले- ‘अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश हो रही है’

by Kalpana Pandey
0 comments

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से रामभक्तों और अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचता, तो वह रामभक्तों पर आक्षेप करता है और अयोध्या धाम को बदनाम करने का प्रयास करता है। उन्होंने बिना नाम लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन राजधानी को भ्रष्टाचार और बदहाली के अलावा कुछ नहीं मिला।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में अयोध्या का व्यापक विकास किया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से अयोध्या के विकास मॉडल को देखने और उससे सीख लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यदि इसी तरह का विकास कार्य दिल्ली में भी हुआ होता, तो वहां की तस्वीर भी अलग होती।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment