Home ट्रेंडिंगपीएम मोदी 27-29 जून तक सेशेल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

पीएम मोदी 27-29 जून तक सेशेल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

by Kalpana Pandey
0 comments
पीएम मोदी 27-29 जून तक सेशेल्स

नई दिल्ली/सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के 50वें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक, आर्थिक और समुद्री सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विकास सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सेशेल्स में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि इस यात्रा से भारत-सेशेल्स के संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा व्यापार, निवेश, पर्यटन और विकास सहयोग को नई गति मिलेगी।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होने की भी संभावना है।

You may also like

Leave a Comment