Home एजुकेशनअंबरनाथ में सियासी भूचाल: BJP–Congress साथ, शिंदे सेना OUT

अंबरनाथ में सियासी भूचाल: BJP–Congress साथ, शिंदे सेना OUT

by Real Khabren
0 comments
अंबरनाथ में सियासी भूचाल: BJP–Congress साथ,

महाराष्ट्र की राजनीति में अंबरनाथ से ऐसा सियासी संदेश सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। जिन दलों को एक-दूसरे का सबसे बड़ा राजनीतिक विरोधी माना जाता है, वही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अंबरनाथ में एक मंच पर आ गईं। नतीजा यह हुआ कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

ठाणे जिले के अंबरनाथ नगर पालिका चुनाव के बाद बने सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए। 60 सदस्यीय नगर परिषद में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसे 27 सीटें मिलीं, लेकिन इसके बावजूद वह बहुमत साबित नहीं कर सकी।

बीजेपी ने कांग्रेस और अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ का गठन कर लिया। इस अप्रत्याशित गठबंधन ने शिवसेना को सत्ता से दूर कर दिया। इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति के साथ-साथ राज्य की सियासत में भी हलचल मचा दी है।

अंबरनाथ ठाणे जिले में आता है, जिसे एकनाथ शिंदे का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। ऐसे इलाके में शिवसेना का सत्ता से बाहर होना शिंदे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सिर्फ नगर पालिका तक सीमित घटना नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी सियासी संकेत हो सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment