Home दुनियारूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को अमेरिका की 30 दिन की अस्थायी छूट, ग्लोबल ऑयल मार्केट का दबाव कम करने की कोशिश

रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को अमेरिका की 30 दिन की अस्थायी छूट, ग्लोबल ऑयल मार्केट का दबाव कम करने की कोशिश

by Suhani Sharma
0 comments

अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला फिलहाल सीमित समय के लिए लागू होगा।
जानकारी के मुताबिक यह कदम वैश्विक तेल बाजार पर बढ़ते दबाव को कम करने के मकसद से उठाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार समुद्र में बड़ी मात्रा में रूसी कच्चा तेल फंसा हुआ है और उसके लिए खरीदारों की तलाश की जा रही है। ऐसे में भारत को अस्थायी रूप से तेल खरीदने की अनुमति दी गई है, ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे और कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके।


इस बीच रूस की ओर से पहले ही संकेत दिया जा चुका है कि वह भारत को कच्चे तेल की सप्लाई करने के लिए तैयार है। रूस का कहना है कि ऊर्जा व्यापार जारी रखने के लिए वह अपने साझेदार देशों के साथ सहयोग बनाए रखेगा।


विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला मौजूदा वैश्विक हालात और ऊर्जा बाजार में अस्थिरता को देखते हुए लिया गया है। हालांकि अमेरिका ने साफ किया है कि भारत को दी गई यह छूट स्थायी नहीं है और फिलहाल केवल 30 दिनों के लिए ही मान्य होगी।
ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे क्या फैसला लिया जाता है।

You may also like

Leave a Comment