Home वेब स्टोरीज“LPG की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं” – छगन भुजबळ

“LPG की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं” – छगन भुजबळ

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता छगन भुजबळ ने राज्य में LPG और अन्नधान्य की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में गैस या खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
भुजबळ ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर LPG की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार को एक महीने में एक सिलेंडर लगता है, तो घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने वितरकों को निर्देश दिया कि वे जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाएं।

महाराष्ट्र: युद्ध का असर केवल भारत पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर... गैस की  किल्लत पर बोले छगन भुजबल | Maharashtra chhagan Bhujbal on India Gas Supply  eassures Amidst Global ...


अन्नधान्य को लेकर भी उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि वे तीन महीने का राशन एक साथ ले सकते हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
केरोसिन को लेकर भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भुजबळ ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर केरोसिन कोटा बढ़ाया गया है और इसका वितरण भी बढ़ाया गया है, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।
PNG गैस को लेकर उन्होंने कहा कि इसे तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 जून तक PNG कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है और छोटे घरों से लेकर बड़ी इमारतों तक सभी को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने नगर निगमों से PNG कनेक्शन को अनिवार्य करने का सुझाव भी दिया है।
लॉकडाउन की अटकलों पर विराम लगाते हुए भुजबळ ने स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार का लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा।
खरात मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दुष्कृत्य में शामिल लोगों की जांच जरूरी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर में किसी के साथ फोटो खिंचवाना गलत नहीं है, लेकिन अगर कोई अपराध करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए।
राजनीतिक सवालों पर जवाब देते हुए भुजबळ ने कहा कि पार्थ पवार या राज ठाकरे से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है और न ही किसी तरह के विलय का मुद्दा उनके एजेंडे में है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो राज्य महिला आयोग के लिए अतिरिक्त फंड भी बढ़ाया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment