[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगअमित ठाकरे के बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी ने किया पलटवार

अमित ठाकरे के बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी ने किया पलटवार

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी और मनसे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मनसे नेता अमित ठाकरे की ओर से बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है। बीजेपी ने अमित ठाकरे के बयान को निंदनीय बताते हुए इसका विरोध किया।

बीजेपी की ओर से कहा गया कि किसी की आलोचना करने के लिए राजनीतिक और वैचारिक समझ जरूरी है, लेकिन अमित ठाकरे के बयान में वैचारिक दिवालियापन नजर आता है। पार्टी ने अमित साटम का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने तीन बार जनता का विश्वास जीता है।

बीजेपी ने अमित ठाकरे पर राजनीतिक अपरिपक्वता का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले उन्हें राजनीतिक मुद्दों का अध्ययन करना चाहिए और जनता की सेवा पर ध्यान देना चाहिए।

अमित ठाकरे के बयान पर बीजेपी के इस पलटवार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी और मनसे के बीच सियासी टकराव और बढ़ने के आसार हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की ओर से और बयान सामने आ सकते हैं।

You may also like