
मुंबई। देशभर में आज से गणेशोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही घरों और सार्वजनिक पंडालों में उत्सव का माहौल बन गया है। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया।
मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह गणपति पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
गणेशोत्सव के पहले दिन से ही मुंबई में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिल रहा है। घरों से लेकर बड़े सार्वजनिक मंडलों तक बप्पा की भव्य स्थापना की गई है। अगले कई दिनों तक शहर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी।