Home मुंबईकामाठीपुरा में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 70 अवैध फेरीवालों और कबाड़ विक्रेताओं पर चला निष्कासन अभियान

कामाठीपुरा में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 70 अवैध फेरीवालों और कबाड़ विक्रेताओं पर चला निष्कासन अभियान

by Real Khabren
0 comments

मुंबई के कामाठीपुरा इलाके में बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘ई’ विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान में करीब 70 अवैध फेरीवालों और पुराने कबाड़ विक्रेताओं को हटाया गया।
ये कार्रवाई 28 अप्रैल 2026 को बीएमसी उप आयुक्त चंदा जाधव के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आनंद कंकाळ के नेतृत्व में की गई। प्रशासन की टीम ने कामाठीपुरा की गली नंबर 1 से 15 तक, शुक्लाजी स्ट्रीट, शंकर पुपाला मार्ग, सिद्धार्थ नगर और बाप्टी मार्ग जैसे इलाकों में अभियान चलाया।
अतिक्रमण हटाने के लिए बीएमसी ने 5 वाहनों, एक जेसीबी और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया। इस दौरान करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, वहीं किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
बीएमसी का कहना है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि यातायात और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

You may also like

Leave a Comment