[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगडोंबिवली में उपवर्गीकरण और आंबेडकरी आंदोलन पर विशेष वर्कशॉप

डोंबिवली में उपवर्गीकरण और आंबेडकरी आंदोलन पर विशेष वर्कशॉप

by Kalpana Pandey
0 comments

डोंबिवली पश्चिम स्थित पौर्णिमा हॉल में बौद्ध समाज डोंबिवली की ओर से उपवर्गीकरण और आंबेडकरी आंदोलन की दिशा को लेकर विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं आंबेडकरी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वर्कशॉप में ‘उपवर्गीकरण संविधान विरोधी कैसे?’ और ‘शिव-फुले-शाहू-आंबेडकरी आंदोलन की दशा और दिशा’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संविधान, उपवर्गीकरण और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े मुद्दों पर उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पूज्य भंते संघपाल की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं प्रोफेसर देविदास घोडेस्वार प्रमुख वक्ता और डॉ. विलास खरात प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहे। आंबेडकरी आंदोलन के युवा नेतृत्व एडवोकेट किरण श्रीरंग शिंदे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

वर्कशॉप के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की भागीदारी को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया।

You may also like