Home देशअरुण सावंत का तीखा हमला संजय राउत पर साधा निशाना, कहा “सिर्फ बयानबाजी तक सीमित

अरुण सावंत का तीखा हमला संजय राउत पर साधा निशाना, कहा “सिर्फ बयानबाजी तक सीमित

0 comments

शिवसेना के महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ता अरुण सावंत ने एक बार फिर संजय राउत पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संजय राऊत के पास अब कोई ठोस राजनीतिक काम नहीं बचा है और वे सिर्फ पत्रकार परिषद करने और मराठी कहावतों के जरिए बयानबाजी करने तक सीमित हो गए हैं।


सावंत ने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में राऊत की राजनीतिक भूमिका और कमजोर होती नजर आ रही है, क्योंकि ना उनके पास लोकसभा का कोई आधार है और ना ही राज्यसभा में भविष्य स्पष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में राऊत और उनकी टीम ने शिवसेना को कमजोर करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।


उन्होंने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना लगातार मजबूत हो रही है और जनता का समर्थन पार्टी के साथ बढ़ रहा है। सावंत ने मराठी कहावत का जिक्र करते हुए राऊत पर कटाक्ष किया “उंदीर गेला लुटी, घेऊन आला फक्त दोन मुठी”, यानी बड़ी कोशिशों के बावजूद हाथ कुछ भी नहीं लगा।
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment