Home राज्यउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में लापता छात्र का तमसा नदी में मिला शव, भाजपा नेता के बेटे की मौत से इलाके में सनसनी

आजमगढ़ में लापता छात्र का तमसा नदी में मिला शव, भाजपा नेता के बेटे की मौत से इलाके में सनसनी

by Suhani Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक लापता छात्र का शव तमसा नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिधारी इलाके में मछली मार्केट के पास नदी में मंगलवार को एक किशोर का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान नमन प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो सिधारी का रहने वाला था और 11वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नमन 8 मार्च से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही थी।
इसी बीच मंगलवार को करीब 11 बजे सिधारी के मछली मार्केट के पास तमसा नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।


बताया जा रहा है कि मृतक के पिता राम प्रताप सिंह स्थानीय भाजपा नेता हैं। बेटे का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में भी शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment