Home ट्रेंडिंगईरान-इजरायल युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा दांव, शर्तों के साथ दुनिया की तेल किल्लत दूर करने की पेशकश

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा दांव, शर्तों के साथ दुनिया की तेल किल्लत दूर करने की पेशकश

by Suhani Sharma
0 comments

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने वैश्विक ऊर्जा संकट को लेकर बड़ा संकेत दिया है। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने कहा है कि अगर यूरोपीय देश राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर लंबे समय तक स्थिर सहयोग चाहते हैं, तो रूस तेल और गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तैयार है।
दरअसल, Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही बाधित होने के कारण दुनिया भर में तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के करीब एक-पांचवें हिस्से तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की ढुलाई का सबसे अहम रास्ता माना जाता है। मौजूदा हालात के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।


इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। Brent Crude की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई और एक समय यह करीब 119 डॉलर तक पहुंच गई, जो Russia- Ukraine War के बाद की सबसे ऊंची कीमत मानी जा रही है। केवल एक दिन में ही कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक प्रभावित रहता है, तो तेल आपूर्ति और कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऐसे में रूस का यह प्रस्ताव यूरोप और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए अहम माना जा रहा है।


हालांकि, European Union ने यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर निर्भरता कम करने के लिए कई प्रतिबंध लगाए थे। पहले यूरोप अपनी 40 प्रतिशत से ज्यादा गैस रूस से खरीदता था, लेकिन 2025 तक यह घटकर करीब 13 प्रतिशत रह गई। अब मध्य पूर्व के संकट के बीच रूस ने फिर से यूरोप के सामने ऊर्जा सहयोग का प्रस्ताव रखकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

You may also like

Leave a Comment