Home दुनियायुद्ध का असर मनोरंजन जगत पर, गोरेगांव के फिल्म सेटों पर चपाती की जगह पाव परोसा जा रहा

युद्ध का असर मनोरंजन जगत पर, गोरेगांव के फिल्म सेटों पर चपाती की जगह पाव परोसा जा रहा

by Kalpana Pandey
0 comments

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और ईंधन संकट का असर अब मनोरंजन जगत पर भी दिखाई देने लगा है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म इंडस्ट्री हब में कई फिल्म और टीवी शो के सेटों पर खाने के मेन्यू में बदलाव करना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, ईंधन की कमी के कारण अब कई शूटिंग सेटों पर दोपहर के खाने में चपाती की जगह पाव परोसा जा रहा है। दरअसल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सेटों पर रोज़ाना बड़ी संख्या में कलाकार और क्रू मेंबर्स मौजूद रहते हैं। इनमें अभिनेता, तकनीकी स्टाफ और पूरी प्रोडक्शन टीम शामिल होती है, जिनके लिए नियमित रूप से खाने-पीने का इंतज़ाम किया जाता है।

लेकिन मौजूदा हालात में ईंधन की कमी के चलते बड़े पैमाने पर खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रोडक्शन टीम ने खाने के मेन्यू में कटौती करने का फैसला लिया है।

इंडस्ट्री में यह भी चर्चा है कि अगर ईंधन संकट लंबे समय तक बना रहा, तो आने वाले दिनों में खाने के मेन्यू में और भी बदलाव किए जा सकते हैं। यानी युद्ध का असर अब फिल्मी दुनिया के पर्दे के पीछे भी साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment