
ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर से हजारों कांवड़िए ‘जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा’ पर रवाना हुए। यात्रा की शुरुआत भगवा ध्वज पूजन, हनुमान चालीसा पाठ और संतों के आशीर्वाद के साथ हुई।
गणेश नगर बस स्टैंड पर महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इसके बाद भगवा ध्वज, संत-ब्राह्मणों और कांवड़ों का विधि-विधान से पूजन किया गया।
इस अवसर पर संत मंगलदास जी महाराज, महंत रामदास जी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी श्याम चेतनपुरी जी महाराज ने कांवड़ियों को आशीर्वाद दिया और यात्रा के सफल आयोजन की कामना की।
यात्रा में 1 लीटर से लेकर 501 लीटर तक नर्मदा जल से सजी कांवड़ें शामिल हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं।
‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर से आगे बढ़ रही है। यात्रा का पहला रात्रि विश्राम ग्राम दौड़वा में होगा, जहां से रविवार सुबह कांवड़िए खंडवा के लिए रवाना होंगे।