प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों की बरसी पर हमले में जान गंवाने वाले सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत हमेशा मजबूती के साथ सबसे आगे खड़ा रहेगा।