[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक

by Kalpana Pandey
0 comments

फतेहपुर: मोबाइल पर 5G नेटवर्क नहीं आने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कथित तौर पर टावर कर्मचारी को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि हरदौली गांव के लोग पिछले करीब 2 साल से नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क को लेकर परेशानी बनी हुई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने टावर कर्मचारी को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment