Home एजुकेशनमहाराष्ट्र में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, कोकण डिवीजन रहा सबसे आगे

महाराष्ट्र में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, कोकण डिवीजन रहा सबसे आगे

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने शुक्रवार को SSC यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल राज्य का कुल पास प्रतिशत 92.09% दर्ज किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट में 2.01 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।


इस वर्ष 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से करीब 14.20 लाख छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.96% रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 89.56% दर्ज किया गया।


विभागवार प्रदर्शन में कोकण डिवीजन ने पूरे महाराष्ट्र में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कोकण का रिजल्ट 97.62% रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन सबसे पीछे रहा, जहां पास प्रतिशत 88.41% दर्ज किया गया।


इस बार 179 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच राज्यभर के 5,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए सीट नंबर और मां के नाम की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन मार्कशीट दोपहर 1 बजे से उपलब्ध कराई गई है।


रिजल्ट देखने की वेबसाइट:

mahresult.nic.in

mahahsscboard.in

sscresult.mkcl.org

बोर्ड ने यह भी बताया कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-चेकिंग, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू होगी।

You may also like

Leave a Comment