Home दुनियामहिला आरक्षण बिल अगले कार्यकाल में हर हाल में पास होगा – केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

महिला आरक्षण बिल अगले कार्यकाल में हर हाल में पास होगा – केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के कुर्डुवाडी में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष Ramdas Athawale का भव्य सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए दावा किया कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा और उसी ताकत के दम पर महिला आरक्षण विधेयक हर हाल में पास कराया जाएगा।


रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा की ओर से पहले लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रयास किए गए थे, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव पर इस प्रस्ताव का विरोध करने का आरोप लगाया।


कुर्डुवाडी में आयोजित सम्मान समारोह में रिपाई के प्रदेश उपाध्यक्ष बापूसाहेब जगताप समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक संजयमामा शिंदे ने कहा कि रामदास आठवले पिछले कई दशकों से बहुजन समाज के मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं और कुर्डुवाडी के रेल्वे समेत कई विकास कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

You may also like

Leave a Comment