Home क्राइमएमपी के Damoh में दिल दहला देने वाली घटना, हत्या के बाद हैवानियत का तांडव

एमपी के Damoh में दिल दहला देने वाली घटना, हत्या के बाद हैवानियत का तांडव

by Suhani Sharma
0 comments

एमपी के दमोह से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर है जहां एक युवक की वीभत्स हत्या के बाद आरोपी द्वारा उसका मांस खाए जाने और खून पीने की घटना हुई है इस वारदात के वीडियो भी सामने आए है और वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है यहां रहने वाली अपनी बहिन के घर अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला युवक भरत विश्वकर्मा बाइक से जा रहा था, बहिन के घर के सामने पहुंचा ही था कि एक शख्स ने उस के सर पर हथौड़े से वार किया जिससे भरत जमीन पर गिर गया और उसके बाद आरोपी ने रॉड से उसके ऊपर कई वार किए।

इतना ही नहीं हैवानियत की हद पार कर दी , आरोपी ने मृतक युवक का मांस खाया और खून पिया। ये सब कुछ आसपास के लोग देख रहे थे और कई लोगों ने इस हैवानियत को मोबाइल कैमरे में कैद भी किया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची तो हैवान बना हत्यारा वहीं था लेकिन किसी की हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हो रही थी। सर पर खून चढ़ा कर ये हैवान पुलिस और गांव वालों पर भी हमलावर था। लोगों ने चारों तरफ से उसे घेरा और फिर बड़ी मुश्किल से वो गिरफ्त में आया जिसका वीडियो भी सामने आया है।

भाई दूज पर टीका लगवाने आया था युवक, हुई हत्या

आज यानि गुरुवार को वह अपनी बहन से टीका लगवाने के लिए आया हुआ था. साथ ही आरोपी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. किस स्थिति में उसने घटना को अंजाम दिया है, इसका डॉक्टर से परीक्षण कराया जा रहा है. बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, पत्नी का हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार हुआ था, जिसकी सजा काटकर वह बाहर निकला था”

वहीं इस इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हुआ है. लोग खुद तो घरों में कैद हैं, साथ ही अपने बच्चों और परिजनों को भी बाहर नहीं जाने दे रहे हैं. हालांकि पुलिस एहतियातन गांव में फिलहाल मौजूद है.

भरत को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया है। आरोपी और मृतक युवक के बीच कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है बल्कि बताया जा रहा है कि आरोपी साइको है और सनक में उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्त में लिया है और आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है। इस वीभत्स हत्याकांड के बाद पूरा इलाका दहशत में है ।

You may also like

Leave a Comment