[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगएयर इंडिया पायलट के ड्रग टेस्ट में मारिजुआना पॉजिटिव, सरकार ने एयरलाइन से जिम्मेदारी तय करने को कहा

एयर इंडिया पायलट के ड्रग टेस्ट में मारिजुआना पॉजिटिव, सरकार ने एयरलाइन से जिम्मेदारी तय करने को कहा

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान करीब 300 फीट की अचानक ऊंचाई गिरने की घटना के बाद पायलट के ड्रग टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पायलट का कन्फर्मेटरी टेस्ट भी मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है। मामले के बाद सरकार ने एयर इंडिया को सुरक्षा मानकों को लेकर कड़ी फटकार लगाई है और जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

यह घटना 4 अगस्त को एयर इंडिया की AI2379 फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में हुई थी। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया, जिससे कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए। विमान बाद में सुरक्षित दिल्ली में उतरा।

घटना के बाद दोनों पायलटों का अनिवार्य ड्रग टेस्ट कराया गया था। शुरुआती जांच में कमांडिंग पायलट का परिणाम ‘नॉन-नेगेटिव’ आया था, जिसके बाद पुष्टि के लिए दोबारा टेस्ट कराया गया। अब दूसरे टेस्ट में भी मारिजुआना की पुष्टि होने से विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटाया गया है।

सरकार ने एयर इंडिया को अपने ऑपरेशनल और सेफ्टी ओवरसाइट को मजबूत करने तथा मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही DGCA को एविएशन सेक्टर में ड्रग टेस्टिंग के दायरे और प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

You may also like