
बिजनेस डेस्क: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को घोषणा की कि वह फरवरी 2027 में अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा चेयरमैन पद के लिए अपना नाम आगे नहीं रखेंगे। उनके इस फैसले के बाद टाटा ग्रुप की कई सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
बाजार में इस खबर के बाद टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखा। TCS में करीब 5.3% तक गिरावट दर्ज की गई, जबकि टाटा मोटर्स, टाइटन और टाटा स्टील के शेयरों में भी कमजोरी आई।
चंद्रशेखरन ने कहा कि नेतृत्व को लेकर जल्द स्पष्टता जरूरी है, ताकि कर्मचारियों, निवेशकों और अन्य हितधारकों के लिए सुचारु बदलाव सुनिश्चित किया जा सके। अब टाटा संस के अगले चेयरमैन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।