Home स्पोर्ट्सक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत बना चैंपियन, जानिए टीम इंडिया को कितनी मिली प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत बना चैंपियन, जानिए टीम इंडिया को कितनी मिली प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

0 comments

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना और पहली बार अपने ही घर में यह ट्रॉफी जीतने में सफल रहा।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ खिलाड़ियों पर करोड़ों की इनामी राशि भी बरसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर, यानी करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा था, जो पिछले संस्करण के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।

चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। यह राशि पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दी जाएगी, जिसके बाद खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में वितरित की जाएगी।

फाइनल मुकाबले में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को भी बड़ी प्राइज मनी मिली। रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए।

वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी आईसीसी की ओर से 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को भी 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये दिए गए।

इसके अलावा ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इस बार आईसीसी ने प्रोत्साहन राशि दी। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन ने फाइनल मुकाबले में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ देशभर में जश्न का माहौल है और क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की इस उपलब्धि को लंबे समय तक याद रखेंगे।

You may also like

Leave a Comment