
नवी मुंबई: नवी मुंबई महानगरपालिका में आज विपक्षी शिवसेना और सत्ताधारी भाजपा के बीच जमकर राजनीतिक घमासान देखने को मिला। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और नगरसेवक अंकुश बाबा कदम ने सभागृह नेता सागर नाईक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महानगरपालिका में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की।
अंकुश बाबा कदम पोस्टर लेकर नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभागृह नेता सागर नाईक के पास मौजूद Mercedes कार एक ठेकेदार ने महानगरपालिका का काम का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बदले उन्हें दी है।
शिवसेना नेता ने इस मामले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि महानगरपालिका में कथित तौर पर हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Mercedes कार को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद नवी मुंबई महानगरपालिका में शिवसेना और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।