
मुंबई: सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन में कुर्ला से ट्रॉम्बे के बीच एक निर्माण स्थल से MMRDA की क्रेन रेलवे की OHE (Overhead Equipment) पर गिर गई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
रेलवे के मुताबिक, क्रेन पास में चल रहे काम के दौरान सिंगल लाइन पर मौजूद OHE से जा टकराई और उस पर गिर गई। यह लाइन मुख्य रूप से मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होती है, इसलिए यात्री ट्रेन सेवाओं पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।
घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना की जिम्मेदारी MMRDA (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) से जुड़े कार्यस्थल की बताई जा रही है। रेलवे और संबंधित एजेंसियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है।