Home दुनिया“पप्पूगिरी छोड़ो, इतिहास के पन्ने पलटो” भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, मोदी की ‘किफायत अपील’ का किया बचाव

“पप्पूगिरी छोड़ो, इतिहास के पन्ने पलटो” भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, मोदी की ‘किफायत अपील’ का किया बचाव

by Kalpana Pandey
0 comments

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई बचत और किफायत की अपील पर सियासत तेज हो गई है।


भाजपा महाराष्ट्र के प्रवक्ता शिवराय कुळकर्णी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि “पप्पूगिरी छोड़ो और इतिहास के पन्ने पलटो।”


भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में नागरिकों से पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का उपयोग बढ़ाने, कारपूलिंग अपनाने, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, विदेशी यात्राओं और सोने की खरीद में कटौती करने, तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है।


भाजपा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के इस आह्वान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, लेकिन राहुल गांधी ने इसका समर्थन करने के बजाय सरकार पर हमला बोला।


बयान में कहा गया कि इतिहास में भी संकट के समय देश के प्रधानमंत्रियों ने जनता से संयम और बचत की अपील की थी।
भाजपा ने याद दिलाया कि जवाहर लाल नेहरू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान “नेशनल डिफेंस फंड” के लिए देशवासियों से धन और आभूषण दान करने का आह्वान किया था।


इसी तरह इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध और आर्थिक संकट के दौरान ईंधन बचत, सादगी और अनुशासन पर जोर दिया था।
भाजपा ने यह भी कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से अन्न बचाने, उपवास रखने और भोजन की बर्बादी रोकने की अपील की थी। उसी दौर में “जय जवान, जय किसान” का नारा पूरे देश में गूंजा था।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “राष्ट्र प्रथम” की भावना से काम कर रहे हैं और देशहित में की गई उनकी अपील को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment