Home वेब स्टोरीजपरतवाड़ा वायरल वीडियो केस: चार आरोपी कोर्ट में पेश, 27 अप्रैल तक बढ़ी पुलिस रिमांड

परतवाड़ा वायरल वीडियो केस: चार आरोपी कोर्ट में पेश, 27 अप्रैल तक बढ़ी पुलिस रिमांड

by Real Khabren
0 comments

अमरावती जिले के परतवाड़ा-अचलपुर में चर्चित वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आज चार आरोपियों को अचलपुर कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की 21 अप्रैल तक की पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने उनसे अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वीडियो वायरल करने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परतवाड़ा पुलिस और एसआईटी टीम ने अचलपुर कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग की। सुनवाई के दौरान डिस्ट्रिक्ट जज एवं सेकंड एडिशनल सेशन जज सागर पाटिल ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड को 27 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने का आदेश दिया। इस मामले में अयान अहमद, तनवीर अहमद, उजैर खान, इकबाल खान, मोहम्मद साद, मोहम्मद साबिर, तबरेज खान और तस्लीम खान जैसे आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और वायरल वीडियो के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment