
लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटने के बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमें पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
सावन के कारण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बिजली के तार से जुड़े हादसे के बाद अचानक भगदड़ मचने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
प्रशासन की ओर से घटना की जांच और राहत-बचाव की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मंदिर परिसर की बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।