मुंबई महानगरपालिका में ‘एफ साउथ’ और ‘एफ नॉर्थ’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शिवसेना की उम्मीदवार मानसी मंगेश सातमकर ने जीत दर्ज कर ली है। मानसी सातमकर को कुल 8 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले में खड़ी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की उम्मीदवार श्रद्धा श्रीधर जाधव को 7 वोट मिले।
इस तरह एक वोट के बेहद करीबी अंतर से मानसी सातमकर को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई।
बताया जा रहा है कि इस चुनाव के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के सदस्य अनुपस्थित रहे, जिसका असर चुनावी परिणाम पर भी देखने को मिला।

चुनाव की कार्यवाही महापौर ऋतु तावड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उप आयुक्त प्रशांत सपकाले, एफ नॉर्थ विभाग के सहायक आयुक्त अरुण क्षीरसागर, एफ साउथ विभाग की सहायक आयुक्त वृषाली इंगुले और महानगरपालिका सचिव मंजिरी देशपांडे भी मौजूद रहे।
‘एफ साउथ’ और ‘एफ नॉर्थ’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।