Home राज्यउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में फायरिंग कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल बरामद

आजमगढ़ में फायरिंग कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल बरामद

by Kalpana Pandey
0 comments

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 मार्च की शाम करीब 3 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी। शिकायतकर्ता अपने एक मित्र के साथ घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहा था, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान एक अभियुक्त ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस और 3/27/30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार राव, रिशु यादव, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू, शशिकांत राय और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक अदद लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment