Home राज्यउत्तर प्रदेशCM योगी का बड़ा बयान: “बेटी किसी भी दल की हो, सम्मान सबसे ऊपर”

CM योगी का बड़ा बयान: “बेटी किसी भी दल की हो, सम्मान सबसे ऊपर”

by Kalpana Pandey
0 comments

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाया है।

आजमगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों ने अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ गलत और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है। बेटी, बेटी होती है। हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी, सबकी बेटी होती है।”

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भाषा पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “अखिलेश जी, दूसरों को तो उपदेश देते हैं, अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दीजिए कि अपनी भाषा को संयमित रखें।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी या हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment