Home एजुकेशनकल्याण में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विद्यार्थी गुणगौरव समारोह-2026 का आयोजन

कल्याण में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विद्यार्थी गुणगौरव समारोह-2026 का आयोजन

by Kalpana Pandey
0 comments
कल्याण में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान,

कल्याण (महाराष्ट्र): प्रियजन गुणगौरव समिति, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (ठाणे जिला) और साईबाबा ग्रामविकास प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थी गुणगौरव समारोह-2026 का आयोजन कल्याण (पश्चिम) स्थित आचार्य अत्रे नाट्य मंदिर में किया गया। समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, सीए सहित विभिन्न परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में बिड़ला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (ठाणे जिला) के युवा अध्यक्ष प्रतिक हिंदुराव, प्रदेश उपाध्यक्ष मायाताई कटारिया, सुरैया पटेल, महिला जिला अध्यक्ष रश्मी कोलते, युवा नेता सौरभ हिंदुराव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सिडको अध्यक्ष प्रमोद हिंदुराव ने की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और अन्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment